भारत-ओमान अभ्यास ईस्टर्न ब्रिज-VI (2022) जोधपुर के वायुसेना स्टेशन पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। यह वायु अभ्यास 21 से 25 फरवरी, 2022 तक चला। ओमान की शाही वायुसेना (आरएएफओ) ने भारतीय वायु सेना के साथ अभ्यास में हिस्सा लिया। अभ्यास का उद्देश्य परिचालन से परिचय और उत्कृष्ट व्यवहारों का आपसी आदान-प्रदान था, ताकि दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच परिचालन क्षमताओं में बढ़ोतरी हो सके।
अभ्यास के दौरान जोधपुर स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन का दौरा करने वाले दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारियों में आरएएफओ के परिचालन निदेशक तथा भारतीय वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान के वरिष्ठ एयर स्टाफ अधिकारी शामिल थे। इन अधिकारियों ने आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। अभ्यास के जरिये भारतीय वायु सेना और ओमान की शाही वायु सेना के बीच कारगर आदान-प्रदान का अवसर मिला। इसके अलावा दोनों पक्षों ने अपने-अपने अनुभवों और परिचालन ज्ञान को साझा किया। इस अभ्यास से दोनों देशों के वायु कर्मियों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान की राह भी खुली।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment