म्यांमार के मीडिया और विपक्षी गुटों ने दावा किया है कि उत्तरी राज्य काचिन में हुए एक हवाई हमले में कम से कम 50 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है और लगभग 100 घायल हो गए हैं। खबरों के अनुसार, रविवार को एक जातीय अल्पसंख्यक गुट ने एक संगीत कार्यक्रम को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। इसमें कई नागरिक, स्थानीय गायक और काचिन इंडिपेंडेन्स आर्मी के अधिकारियों की मृत्यु हो गई। म्यांमार के सरकारी टेलीविजन में कल इस हमले का कोई उल्लेख नहीं किया, लेकिन सरकार के सूचना अधिकारी ने बताया कि काचिन इंडिपेंडेन्स आर्मी की नौवीं ब्रिगेड के मुख्यालय पर हमला किया गया। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार जिस संगीत कार्यक्रम को निशाना बनाया गया उसका आयोजन स्वायत्तता के लिए विद्रोही सेना के अभियान की 62वीं वर्षगांठ के सिलसिले में किया गया था।
म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने इस हमले को चिंताजनक और दुखद बताया है। म्यांमार ने ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमरीका और यूरोपीय संघ सहित विभिन्न राजनयिक मिशनों के प्रमुखों ने भी हमले की निंदा की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment