मौसम विभाग (IMD) ने यलो अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली में नये सिरे से गर्मी का प्रकोप बढ़ने की चेतावनी दी है और बुधवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि गर्मी का प्रकोप 15 मई तक जारी रह सकता है।
हालांकि मौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में तापमान बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान असानी के प्रभाव में क्षेत्र में पुरबाई चल रही है, लेकिन आर्द्रता के स्तर में बढ़ोतरी परेशानी का सबब बन सकती है।
सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस साल के इस समय के लिहाज से सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment