केन्द्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट में बताया कि उसने राजद्रोह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124 क के प्रावधानों पर पुनर्विचार और फिर से जांच करने का फैसला किया है। सरकार ने शीर्ष न्यायालय से आग्रह किया है कि जब तक यह काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक इससे संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई न की जाए।
गृह मंत्रालय ने एक शपथ पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री का मानना है कि इस समय देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में यह जरूरी है कि अपनी उपयोगिता खो चुके औपनिवेशिक कानूनों का बोझ कम करने के प्रयास किए जाएं।
उच्चतम न्यायालय इस संबंध में दायर याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा। सेवानिवृत्त मेजर जनरल एस जी वोमबतकेरे और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया तथा अन्य ने याचिकाएं दायर कर धारा 124 क की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है। इस धारा के अंतर्गत अधिकतम आजीवन कारावास की सजा है। केन्द्र ने इन याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल किया है।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment