मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर में कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर में कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड ,सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में कल तक ऐसी ही स्थित‍ि बनी रहेगी।

विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले दो दिन में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले दो -तीन दिन तक सुबह तथा रात के समय धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।

Related posts

Leave a Comment