मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड तथा जम्मू-कश्‍मीर में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड तथा जम्मू-कश्‍मीर में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी पंजाब में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में 204 दशमलव 4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

पंजाब में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले 48 घंटों में कहीं मध्यम और कहीं भारी वर्षा हुई। मौसम विभाग ने राज्य के मोहाली, बस्सी पठानस, खरर, फतेहगढ़ साहिब, डेराबस्सी और राजपुरा क्षेत्रों के लिए भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, इन इलाकों में भारी वर्षा के साथ तेज आंधी की भी चेतावनी दी गई है। राज्य के कुछ जिलों में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भाखड़ा बांध और कुछ नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के लिए भी भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने वर्षा वाले क्षेत्रों में बाढ़ और चट्टान खिसकने की आशंका भी व्यक्त की है। राजधानी दिल्ली में इस महीने आठ और नौ जुलाई के बीच तीसरी बार एक ही दिन में सर्वाधिक वर्षा हुई। इस दिन 1958 की जुलाई के बाद एक ही दिन में सबसे अधिक वर्षा हुई।

Related posts

Leave a Comment