जर्मनी में गाइसेन शहर में इरीट्रिया मूल के लोगों के सांस्कृतिक आयोजन का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई में 26 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गाइसेन में यह आयोजन इरीट्रिया सरकार की दुष्प्रचार की एक कोशिश है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बोतलें और पत्थर फेंके, कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और आयोजन स्थल पर लगाए गए बाड को हटा दिया। उन्होंने समारोह में शामिल होने वालों को ले जा रही बस पर भी पत्थर फेंके। पुलिस ने इस सिलसिले में लगभग सौ लोगों को गिरफ्तार किया। समारोह का आयोजन इरीट्रिया मूल के लोगों के संगठन ने किया था। हाल के वर्षों में जर्मनी ने इरीट्रिया के कई लोगों को शरण दी है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...