मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के तुतिकोरिन, तिरुनेलवेली, तेनकासी, रामानाथापुरम तथा कुछ और जिलों के लिए कल रेड अलर्ट जारी किया है।

पहले के अनुमान के अनुसार कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की सम्‍भावना वाला, दक्षिण बंगाल की खाड़ी में उठा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, दक्षिण श्रीलंका तट के पास दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। यह तीन दशमलव एक किलोमीटर औसत समुद्र तल से ऊपर मंडराना जारी रखे हुए है जिससे दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा हुई है।

दक्षिण तटीय जिलों तुतिकोरिन, रामनाथापुरम, कन्‍याकुमारी, तिरुनेलवेली और तेनकासी जिलों में भारी वर्षा हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान तुतिकोरिन में 20 से 25 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

भारी वर्षा वाले रेड अलर्ट वाले जिलों में एहतियात के तौर पर कल शिक्षा संस्‍थान बंद रखे गए हैं। इन जिलों के प्रशासन को किसी भी चुनौ‍ती से निपटने के लिए तुरंत कदम उठाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

Leave a Comment