मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और कम गति की पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा में गरज के साथ आंधी-तूफान और तेज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने पुलिस, एसडीआरएफ और संबंधित कर्मियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष तौर पर चौकन्ना रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि चार धाम यात्रा के मार्ग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
भारी बारिश की चेतावनी के बाद उत्तरकाशी जिले के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे।