मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान पश्चिमोत्तर भारत में लू का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान पश्चिमोत्तर भारत में लू का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पश्चिम मध्‍य प्रदेश, पश्चिम राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली और पूर्वी राजस्‍थान में 29 अप्रैल तक लू की स्थिति जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने कल तक झारखंड, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, करईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम और रायलसीमा में उमस भरी गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Related posts

Leave a Comment