मौसम विभाग ने मुंबई में आज तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आज बंद रखा गया है। विभाग ने महाराष्ट्र के दस जिलों- पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, सतारा, भांद्रा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और गोंडिया में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की मुंबई में तेज वर्षा की चेतावनी, महाराष्ट्र के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट