मौसम विभाग ने कहा है कि 26 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा हो सकती है। अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कई स्थानों पर गरज के साथ तेज हवायें चलने और वर्षा होने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। अगले कुछ दिनों में पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान असम और मेघालय में हल्की से तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है।
उधर, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्यप्रदेश और पूर्वी झारखंड के कुछ स्थानों में लू की स्थिति बनी हुई है।
कल, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में… Read More
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा… Read More
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment