Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एलबनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, दोनों देशों ने प्रवासन और ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में साझेदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किये

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज प्रवासन, गतिशीलता भागीदारी और हरित हाइड्रोजन कार्यबल से संबंधित समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज के बीच सिडनी में हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद इन सहमति पत्रों का आदान-प्रदान हुआ। बैठक के बाद एक संयुक्‍त प्रेस बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध परस्‍पर विश्‍वास पर आधारित हैं। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने प्रधानमंत्री अल्‍बनीज के साथ दोनों देशों के बीच सामरिक सहयोग मजबूत करने पर सकारात्‍मक बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बातचीत में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच व्‍यापक नीतिगत भागीदारी को नई उंचाइयों पर ले जाने पर विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष क्रिकेट विश्‍व कप के लिए प्रधानमंत्री अल्‍बनीज और ऑस्‍ट्रेलिया के सभी क्रिकेट प्रेमियों को भारत आने का निमंत्रण दिया।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उन्‍होंने प्रधानमंत्री अल्‍बनीज के साथ पिछले दिनों ऑस्‍ट्रेलिया में मंदिरों पर हुए हमले और अलगाववादी गतिविधियों के बारे में भी बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि वे दोनों देशों के बीच दोस्‍ताना और मजबूत संबंधों को नुक्‍सान पहुंचाने वाले किसी तत्‍व को स्‍वीकार नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री अल्‍बनीज ने उन्‍हें एक बार फिर भरोसा दिलाया है कि वे भविष्‍य में ऐसे तत्‍वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे।

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने इस वर्ष भारत-ऑस्‍ट्रेलिया व्‍यापक आर्थिक समझौते को जल्‍दी पूरा करने की साझी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्‍होंने बेंगलुरू में ऑस्‍ट्रेलिया के नए वाणिज्‍य दूतावास खोलने की भी घोषणा की और कहा कि इससे ऑस्‍ट्रेलिया के व्‍यापार को भारत के डिजिटल और नवाचार पारिस्थितिकी प्रणाली के साथ जोडने में मदद करेगा।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ऑस्‍ट्रेलिया में हैं। ऑस्‍ट्रेलिया की उनकी यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की इस वर्ष मार्च में हुई यात्रा के दो महीने बाद हो रही है। भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच पहली वार्षिक शिखर बैठक नई दिल्‍ली में दस मार्च को प्रधानमंत्री अल्‍बनीज की यात्रा के दौरान हुई थी। प्रधानमंत्री पिछली बार नवम्‍बर 2014 में ऑस्‍ट्रेलिया गए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

5 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

5 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

5 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

5 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.