मौसम की जानकारी: मौसम विभाग ने अगले चार दिन के दौरान उत्तर-पूर्व भारत में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम की जानकारी: मौसम विभाग ने अगले चार दिन के दौरान उत्तर-पूर्व भारत में तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने अगले चार दिन के दौरान उत्‍तराखंड, उत्‍तरी उत्‍तर प्रदेश, बिहार, पश्‍चिम बंगाल के उप-हिमालय क्षेत्र और सिकिम्‍म के अलग अलग जगहों में तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। मध्‍यप्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में अगले सप्‍ताह भी बारिश जारी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज से राज्‍य में अगले चार दिन में बारिश से राहत मिलेगी। उत्‍तराखंड और उत्‍तर प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर बुधवार तक तेज और बहुत तेज बारिश जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने बताया कि पूर्वोत्‍तर में अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड तथा मणिपुर के अलग-अलग जगहों पर अगले चार दिन तक तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है।

अभी जो अपडेट है बस यही है कि हमारा जो पूर्वोत्‍तर राज्‍य है वहां हेवी टू हेवी रेन फॉल आइसोलेटिड एक्‍सट्रीमली हेवी रेनफॉल ऑरेंज कलर वॉर्निंग है, बहुत सारा जगह में रेन कम हो रहा है क्‍योंकि अभी जो रेन सिस्‍टम है जो मॉनसून है वो उत्‍तर की दिशा में ज्‍यादा जा रहा है और दिल्‍ली में भी बारिश का जोर रहेगा। हो सकता है और जो पश्चिम हिमालय का क्षेत्र है उत्‍तराखंड में हेवी टू वेरी हेवी हो सकता है। उत्‍तर-प्रदेश में हेवी रेनफॉल होगा।

Related posts

Leave a Comment