मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले दो दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में आगे बढ़ेगा। अगले पांच दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक, केरल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी बंगाल और बिहार में भी तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है।
अगले दो दिनों के दौरान मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है।