मेघालय में नवनिर्वाचित विधायकों को आज सुबह शपथ दिलाई गई। एनपीपी अध्यक्ष और निवर्तमान मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा भी शपथ समारोह में शामिल हुए। कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष टिमोथी डी शिरा ने विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राज्य में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में एन पी पी ने 26 सीटों पर विजय प्राप्त की, जबकि उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी ने 2 सीटें जीती हैं।
हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के 2 विधायकों और 2 निर्दलीय विधायकों ने भी NPP-BJP गठबंधन को समर्थन का वादा किया है। वहीं, दो प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियों यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी-यू डी पी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट-पी डी एफ ने भी एन पी पी के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन की घोषणा की है। इसके साथ ही संगमा के नेतृत्व वाले गठबंधन का समर्थन करने वाले विधायकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। इस बीच, मेघालय में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल शिलॉंग में होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment