केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश के आर्थिक विकास में तटीय तथा बंदरगाह से जुड़े संपर्क बुनियादी ढांचे की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। कई ट्वीट्स के माध्यम से उन्होंने कहा कि केरल में आईसीटीटी (इंटरनेशनल कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल) वल्लारपदम को कलामसेरी से जोड़ने के लिए कुल 571 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन वाला राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विकसित किया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस परियोजना में एक पत्तन से जुड़ने वाले राजमार्ग का निर्माण भी शामिल है, जो कोचीन में अरब सागर के बैकवाटर के माध्यम से 8.721 किलोमीटर तक फैली हुई भूमि पर निर्मित है। उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग माल ढुलाई के लिए उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर को कोचिन पोर्ट से जोड़ता है, जिससे माल की ढुलाई में आसानी होती है।
इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि यह राजमार्ग समुद्र के किनारे पर स्थित आठ गांवों की गतिशीलता को बढ़ाता है और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी अटूट प्रतिबद्धता समयबद्ध, लागत प्रभावी, उच्च-गुणवत्ता और टिकाऊ सड़क अवसंरचना प्रदान करने की है, जो देश के नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करती है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment