बिहार में सीबीआई ने आज पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के सरकारी आवास पर छापा मारा। छापे के समय उनके बेटे और नितीश कुमार सरकार में मंत्री तेज प्रताप भी घर पर मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई राबडी देवी से जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ कर रही है।
दिल्ली की एक अदालत ने पिछले महीने की 27 तारीख को पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी, उनकी पुत्री मीसा भारती और तेरह अन्य लोगों को नौकरी के बदले जमीन घोटाले के आरापों के सिलसिले में सम्मन जारी किए थे।
राउज एवेन्यू की विशेष अदालत की न्यायाधीश गीतांजली गोयल ने इस बारे में सीबीआई के आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को 15 मार्च को पेश होने के सम्मन जारी किए है। आरोप पत्र में सीबीआई ने 16 लोगों को नामजद किया है और उन पर 12 आवेदकों से रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप लगाया है। यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच हुआ जब लालू प्रसाद रेल मंत्री थे।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment