मेघालय में, कल सभी 60 विधानसभा क्षेत्रों के 12 जिलों में नामांकन पत्रों की जांच की गई। 375 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए, जिनमें से 36 महिला उम्मीदवार हैं। कल राज्य में नाम वापसी का आखिरी दिन है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विशेष संगीत कार्यक्रमों की योजना बनाई है।
मेधालय में चुनाव आयोग वोटर जागरूकता बढ़ाने के लिए म्यूजिकल बैंड और संगीत कार्यक्रमों का जमकर इस्तेमाल कर रहा है। आकाशवाणी के साथ खास बातचीत में मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खारकोंगोर ने बताया कि आगामी 14 फरवरी को वेलेनटाइन डे के अवसर पर खास कार्यक्रम माई वोट माई वेलेनटाइन आयोजित किया जा रहा है। बाइट-एफ आर खारकोंगोर(अंग्रेजी)
ये आयोजन उन 300 मतदान केंद्रों पर होगा जहां पिछली बार राज्य का सामान्य औसत से कम मतदान हुआ था।