मेघालय और नागालैंड में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। सभी राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड रहे हैं। नागालैंड में एनडीपीपी नेता और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो सहित 183 उम्मीदवार मैदान में हैं।
मतदान से पहले पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अर्धसैनिक बलों की 300 से अधिक कंपनियों को तैनात किया गया है।
नागालैंड में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किये गये हैं। घुसपैठ रोकने के लिए भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी तेज़ कर दी गई है। मतदान से पहले किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए असम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के साथ अंतर्राज्यीय सीमा को आज शाम सील कर दिया जाएगा। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चालीस करोड़ से अधिक नकद धन, शराब और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया है।