मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पाण्डेय और अरुण गोयल ने कल कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। बंगलुरू में बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मांगी। पूर्ण आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन कार्यालय और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
आज निर्वाचन आयोग के सदस्य जिला चुनाव अधिकारियों व पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के संग मीटिंग करेंगे। उसके बाद शाम को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में आयोजित कार्यक्रम में मतदान से जुड़े प्रचार अभियान को संचालित करेंगे। यहीं पर वह इलेक्शन अंबेसडर्स विद्यार्थी, दिव्यांग वोटर्स और शिक्षा संस्थाओं के आला प्रमुखों से मिलकर चुनाव संबंधी विषयों पर बातचीत करेंगे।