विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता, भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि भारत कम समय में बातचीत प्रक्रिया के पारस्परिक रूप से लाभदायक निष्कर्ष की प्रतीक्षा कर रहा है। डॉक्टर जयशंकर ने नई दिल्ली में आज भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और स्थिरता कॉन्क्लेव को सम्बोधित किया। डॉ. जयशंकर ने यूरोपीय संघ को एक महत्वपूर्ण व्यापार भागीदार बताते हुए कहा कि भारत और यूरोपीय संघ बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था में विश्वास करते हैं और बहुपक्षवाद को प्रोत्साहन देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ एक-दूसरे की भू-राजनीतिक, आर्थिक, रणनीतिक और सुरक्षा चिंताओं पर विचार करते हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ भारत के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण व्यापार भागीदारों में से एक है और द्विपक्षीय व्यापार 150 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...