मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा

मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा

शनिवार की रात मुम्‍बई के समुद्र के बीच एक क्रूजशिप में छापे के दौरान पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों को 7 अक्‍टूबर तक नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो-एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा, विक्रांत छोकर, इसमीत सिंह, नुपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जसवाल को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा। इन अभियुक्‍तों को आज मुम्‍बई की एस्‍प्‍लेनेड अदालत में पेश किया गया। एनसीबी ने अदालत में बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में एक अन्‍तर्राष्‍ट्रीय रैकेट का पता चला है, जिसकी जांच कराए जाने की आवश्‍यकता है। एनसीबी ने 11 अक्‍टूबर तक के आरोपियों की हिरासत मांगी थी। एनसीबी के एक दल ने शनिवार की रात को समुद्र के बीच गोवा जा रहे कोरडेलिया क्रूजशिप में कथित ड्रग पार्टी का भंडाफोड किया था।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गोरेगांव से श्रेयस नायर नाम के एक शख्स को ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर उसका आर्यन खान के साथ लिंक बताया जा रहा है। मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा, विक्रांत छोकर, इसमीत सिंह, नुपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जसवाल को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा।

Related posts

Leave a Comment