मिजोरम के नवनियु‍क्‍त मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने पहले 100 दिनों की प्राथमिकताएं बताते हुए ने कहा कि वह मिजोरम के समग्र विकास के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाएंगे

मिजोरम के नवनियु‍क्‍त मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने पहले 100 दिनों की प्राथमिकताएं बताते हुए ने कहा कि वह मिजोरम के समग्र विकास के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाएंगे

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए लालदुहोमा ने कहा कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए काम करेगी। उन्होंने 12 सूत्रीय प्राथमिकता की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार किसानों को हरसंभव मदद करेगी। उनकी सरकार स्थानीय उत्पादों के लिए न्यूनतम कीमतें तय करेगी और किसानों के लिए उच्च आय सुनिश्चित करने के लिए अदरक, हल्दी, मिर्च और अन्‍य स्थानीय उत्पादों की खरीद करेगी।

लालदुहोमा ने आगे कहा कि नया बजट जोरम पीपुल्स मूवमेंट की नीति के अनुरूप होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष को समेकन वर्ष घोषित किया जायेगा। उनकी सरकार राज्य के वित्तीय संसाधनों की खराब स्थिति को ध्यान में रखते हुए मितव्ययिता उपायों का पालन करेगी।

इससे पहले दिन में जोरम पीपुल्स मूवमेंट नेता ने राज्य बनने के बाद मिजोरम के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री के अलावा सात कैबिनेट मंत्रियों और चार राज्य मंत्रियों को भी राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने शपथ दिलाई।

Related posts

Leave a Comment