माले में सैफ चैम्पिनशिप में भारत ने मालदीव को हराकर फाइनल में प्रवेश किया

दक्षिण एशिया फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप में भारत ने कल रात माले में मौजूदा चैंपियन मालदीव को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने 33वें मिनट में मनबीर सिंह के गोल की बदौलत मालदीव पर बढ़त बना ली, लेकिन मालदीव के अली अशफाक ने हॉफ टाइम से पहले पेनल्‍टी से गोल करके दोनों टीमों को बराबरी पर ला दिया। बाद में भारत के सुनील छेत्री ने शानदार खेल दिखाते हुए 62वें और 71वें मिनट में दो गोल करके मैच जीत लिया।

फाइनल में सात बार के चैंपियन भारत का मुकाबला शनिवार को नेपाल से होगा। नेपाल पहली बार फाइनल में पहुंचा है।

Related posts

Leave a Comment