महिला हॉकी विश्व कप के पूल बी में कल भारत और इंग्लैंड का मैच एक-एक से बराबरी पर रहा

महिला हॉकी विश्व कप के पूल बी में कल भारत और इंग्लैंड का मैच एक-एक से बराबरी पर रहा

महिला हॉकी विश्व कप के पूल बी में कल भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला एक-एक से बराबरी पर रहा। नीदरलैंड्स में एम्सटेलवीन में कल हुए मुकाबले में पीटर इसाबेल ने आठवें मिनट में गोल कर इंग्‍लैंड को बढ़त दिलाई। भारत ने कई मौके गंवाए, लेकिन दूसरे क्‍वार्टर में वंदना कटारिया ने पेनल्‍टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मैच एक-एक से बराबरी पर ला दिया।

इससे पहले पूल बी में ही चीन और न्‍यूजीलैंड का मैच भी 2-2 से बराबरी पर छूटा। भारत का अगला मुकाबला मंगलवार को भारतीय समयानुसार रात आठ बजे चीन से होगा।

Related posts

Leave a Comment