मुंबई में महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 55 रन से हरा दिया है। मुंबई इंडियंस ने कल पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। 163 रनों के लक्ष्य के जवाब में गुजरात की टीम नौ विकेट पर 107 रन ही बना सकी। इस जीत से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। नवी मुंबई में आज शाम 7.30 बजे, यूपी वॉरियर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा।
Related posts
Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत कई फीचर्स आए सामने
Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत कई...
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया बड़ा उलटफेर
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने किया...
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल मीडिया...