भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के दिग्गज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। 99 वर्षीय केशब महिंद्रा ने घर पर अंतिम सांस ली। हाल ही में उन्हें 2023 की फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में फिर से शामिल किया गया था। एक अरब बीस करोड डॉलर की संपत्ति के साथ वे भारत के सबसे पुराने अरबपति बने थे।
व्हार्टन के पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र केशब महिंद्रा 1947 में अपने पिता की कंपनी में शामिल हुए। उन्होंने न केवल कंपनी को ऑटोमोबाइल उद्योग में शीर्ष पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई बल्कि सॉफ्टवेयर, आतिथ्य और रियल एस्टेट सहित अन्य क्षेत्रों में भी कम्पनी का विस्तार किया। 2012 में अपने भतीजे आनंद महिंद्रा को कम्पनी की बागडोर सौंप कर वे सेवानिवृत्त हो गए थे।