महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान व्यापक वर्षा हुई: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि समूचे महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान व्यापक वर्षा हुई है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर शुभांगी भूटे ने कहा कि उपनगरीय मुंबई में मूसलाधार वर्षा हो रही है। उन्होंने बताया कि कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में छिटपुट स्थानों पर तेज वर्षा होने के आसार हैं। डॉक्टर भूटे ने कहा कि 24 और 25 सितम्बर को बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव के कारण राज्य में और वर्षा होने की संभावना जताई है।

भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी में पानी बढ़ने से नासिक में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाके में एक व्यक्ति ने बताया, “यहां सारी दुकानों को बंद किया गया है। आधी दुकानें पानी में डूबी हुई हैं। हर साल बाढ़ आती है लेकिन नगरपालिका कुछ नहीं करती है।”

Related posts

Leave a Comment