प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शिरडी में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य, रेल, सड़क, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरुआत की।
सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना की भी शुरुआत की। इस योजना से महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 86 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रत्येक वर्ष 6000 रुपये अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जायेगी।