महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ उप-मुख्यमंत्री अजित पवार, अशोक चवान तथा मिलिंद नर्वेकर के अलावा अन्य नेता भी थे।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने प्रधानमंत्री के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें मराठा और अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण, कंजुरमार्ग में मेट्रो कार शेड के लिए भूमि अधिग्रहण, राज्य में वस्तु एवं सेवाकर-जीएसटी मुआवजा, फसल बीमा, औषधि पार्क आदि मुद्दे शामिल थे।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री से प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के मुआवजे के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि मापदंडों में बदलाव करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ हुई इस बैठक को संतोषजनक बताया।