महापर्व छठ के दूसरे दिन आज श्रद्धालु खरना कर रहे हैं

महापर्व छठ के दूसरे दिन आज श्रद्धालु खरना कर रहे हैं

लोक आस्‍था के महापर्व छठ के दूसरे दिन आज श्रद्धालु खरना कर रहे हैं। इस दिन दिनभर के उपवास के बाद शाम को निर्जला व्रत तोड़ा जाता है और फिर अगले 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया जाता है।

हमारे संवाददाता ने बताया कि छठ महापर्व में पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

इस बीच, देश के विभिन्‍न सूर्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं का एकत्र होना शुरू हो गया है। कल शाम और सोमवार सुबह के अर्घ्य के लिए घाटों को सजाया जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment