मध्य प्रदेश: PM नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में श्री महाकाल लोक राष्ट्र को समर्पित किया। करीब 15 फुट ऊंचे शिवलिंग से रिमोट के जरिए आवरण हटाकर प्रधानमंत्री ने उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में महाकाल लोक का लोकार्पण किया। श्री महाकाल लोक परियोजना का पहला चरण तीर्थयात्रियों को विश्व स्तरीय आधुनिक सुविधाएं प्रदान करके मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों के अनुभव को स्मरणीय बनाने में सहायता प्रदान करेगा। इस परियोजना का उद्देश्य पूरे क्षेत्र में भीड़भाड़ कम करना और विरासत संरचनाओं के संरक्षण एवं बहाली पर विशेष बल देना है। पूरी परियोजना की कुल लागत लगभग 850 करोड़ रुपये है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा की।