Categories: News-Headlines

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में रात के कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए कल शहरी क्षेत्रों में रात के कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। राज्‍य सरकार के नए दिशा निर्देशों के अनुसार, कर्फ्यू के समय में एक घंटे की ढील दी जाएगी। यह रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। हमारी संवाददाता ने बताया है कि कल कोविड के 43 नए मामलों की पुष्टि हुई और आठ लोगों की कोरोना से मौत हुई, जबकि 54 मरीज संक्रमण से स्‍वस्‍थ भी हुए।

प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 514 हो गए हैं। भोपाल में 106, वहीं इंदौर में सक्रिय मामलों की संख्या 104 है। राज्य के 52 जिलों में से 35 जिलों में एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। को-वैक्‍सीन की दूसरी खुराक के लिए आज राज्य में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में चलाए जा रहे टीकाकरण महा-अभियान के अंतर्गत कोविशील्ड की दूसरी खुराक के लिए 5 जुलाई को भी इसी तरह का अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

2 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

3 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

3 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

3 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.