मध्य प्रदेश के जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के पहले राष्ट्रीय योग ओम्लपियाड आयोजित किया गया है। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने भोपाल में कल तीन दिन के ओम्लपियाड का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय योग ओम्लपियाड का आयोजन पहली बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बाहर किया गया है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में देश भर के 26 राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे 640 स्कूली बच्चे, शिक्षक और योग गुरु हिस्सा ले रहे हैं। योग ओलंपियाड में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय स्कूल, एकलव्य स्कूल और अन्य सीबीएससी स्कूलों के बच्चे शामिल हैं। इन बच्चों का चयन ब्लाक, ज़िला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आधार पर हुआ है। योग ओलंपियाड में आसन, प्राणायाम, क्रियाएं, बंध और सूर्य नमस्कार में प्रदर्शन के आधार पर बच्चों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। खास बात यह है कि भोपाल को पहली बार राष्ट्रीय योग ओलंपियाड की मेज़बानी का अवसर मिला है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment