Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे

विश्‍वभर में अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष का विषय है- वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में श्रोताओं से शारीरिक और मानसिक सक्रि‍यता के लिए योग करने का आग्रह किया था।

इस वर्ष योग दिवस की थीम है – ‘योगा फॉर वसुधैव कुटुम्बकम’ यानि ‘एक विश्व-एक परिवार’ के रूप में सबके कल्याण के लिए योग। यह योग की उस भावना को व्यक्त करता है, जो सबको जोड़ने वाली और साथ लेकर चलने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी देश के कोने-कोने में योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

मन की बात कार्यक्रम ने देश की सभी दिशाओं में लोगों को योग का संदेश देने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने कल अपने मन की बात कार्यक्रम के संबोधन में कहा था कि 21 जून उन लोगों के लिए महत्‍वपूर्ण अवसर है जो योग से जुडे हुए नहीं हैं।

साथियों इस बार मुझे न्यूयॉर्क के संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय यूएन में होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। मैं देख रहा हूं कि सोशल मीडिया पर भी योग दिवस को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा है। साथियों मेरा आप सभी से आग्रह है कि आप योग को अपने जीवन में जरूर अपनायें। इसे अपनी दिनचर्या का हि्स्सा बनायें। अगर अब भी आप योग से नहीं जुड़ें हैं तो आने वाले 21 जून इस संकल्प के लिए बेहतरीन मौका है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.