Categories: News-Headlines

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई, कई हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को गरज के साथ बेमौसम बारिश हुई। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र ने पश्चिम मध्य प्रदेश में बिजली, गरज के साथ ओलावृष्टि होने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राज्य के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को भी बारिश हुई।

आईएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीके मिश्रा ने कहा, ‘‘अगले दो दिनों तक प्रदेश के बड़े हिस्से में ऐसा मौसम रहने की संभावना है।’’ पहले से ही ठंड की चपेट में राज्य के बड़े हिस्से में शुक्रवार सुबह को भी बारिश हुई।

‘ऑरेंज अलर्ट’ के तहत पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। भोपाल में बृहस्पतिवार को रुक-रुक कर बारिश दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई।

मौसम कार्यालय के अनुसार छतरपुर जिले के पर्यटन शहर खजुराहो में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 40 मिमी बारिश हुई। इसी अवधि में टीकमगढ़ में 37 मिमी, भोपाल में 16.5, रायसेन में 11.4, इंदौर में 7.8 तथा सतना में 3.6 मिमी बारिश हुई।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.