Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में 1,17,100 नए रोगी सामने आए, कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 149.66 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके

पिछले 24 घंटों में 94 लाख से अधिक (94,47,056) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 149.66 करोड़ (1,49,66,81,156) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,59,96,534 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 30,836 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,43,71,845 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.57 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 1,17,100 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 3,71,363 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 1.05 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,13,377 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 68.68 करोड़ (68,68,19,128) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.54 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 7.74 प्रतिशत है।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

43 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.