मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन और जीत-हार की समीक्षा का दौर शुरू हो गया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने दो सौ 30 विधानसभा सीटों में से एक सौ 63 सीटों पर विजय हासिल की, जबकि कांग्रेस को 66 और एक सीट अन्य के खाते में गयी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मध्यप्रदेश विधानसभा ने नव निर्वाचित सदस्यों की अगवानी की तैयारी शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने विधानसभा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कल समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सचिवालय नए विधायकों की अगवानी के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। विधानसभा भवन में नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आज से स्वागत कक्ष भी प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रमाण पत्रों की जांच के साथ ही उन्हें परिचय पत्र और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।उधर, प्रदेश कांग्रेस ने आज अपने सभी 230 उम्मीदवारों को भोपाल बुलाया है। इस बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। वहीँ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें विधानसभा चुनावों में जीत की बधाई दी। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के हित में हम जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment