मध्यप्रदेश के कई भागों में मध्यम से तेज वर्षा जारी

मध्यप्रदेश के कई भागों में मध्यम से तेज वर्षा हो रही है। आगर मालवा जिले में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए।

मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि राज्य के कई जिलों में दो से तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। इस बीच, राजधानी भोपाल और इंदौर सहित राज्य के कई हिस्सों में कल से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे मौसम और सुहावना हो गया है। वहीं, आगर मालवा जिले में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए।

Related posts

Leave a Comment