Categories: News-Headlines

मणिपुर में चार और पुलिस थाना क्षेत्रों से AFSPA के अंतर्गत अशांत क्षेत्रों का दर्जा हटाया गया

मणिपुर में, चार और थाना क्षेत्रों को सशस्‍त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम-अफस्‍पा के अंतर्गत संकटग्रस्‍त क्षेत्र के दायरे से मुक्‍त कर दिया गया है। ये थाना क्षेत्र हैं- नामबोल, लीमाखोंग, मोईरंग और वांगोई। इसके साथ ही राज्‍य में संकटग्रस्‍त क्षेत्र के दायरे से बाहर किए गए थाना क्षेत्रों की संख्‍या बढकर 19 हो गई है।

मुख्‍यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मणिपुर की जनता की भावनाओं का सम्‍मान करने और राज्‍य में शांति बहाली के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मार्गदर्शन में मणिपुर में विकास और शांति में प्रगति देखी जा रही है और कई विद्रो‍ही गुट अब समाज की मुख्‍यधारा में लौट चुके हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

14 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.