Categories: News-Headlines

अमेरिका के मिसिसिपी प्रांत में कल रात आए भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 26 लोग मारे गए

अमेरिका के मिसिसिपी प्रांत में कल रात आए भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 26 लोग मारे गए हैं। दक्षिणी प्रांत के आपात प्रबंधन संगठन के अनुसार मि‍सिसिपी, अलबामा और टेनिसी में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है और कम से कम चार लोग लापता हैं। मिसिसिपी प्रांत के गवर्नर टेट रिव्‍ज ने कहा है कि शार्की और हमफ्रेज काउंटी में खोज और राहत अभियान जारी है और मृतकों की संख्‍या बढने की आशंका है। राष्‍ट्रीय मौसम सेवा ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि तूफान के आगे बढने के बाद भी खतरा बना रहेगा। पिछले महीने से मध्‍य अमरीका में लगातार कई तूफानों ने तबाही मचाई हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

13 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.