Categories: News-Headlines

मंगोलिया में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे ओम बिड़ला ने उलानबटोर में राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख से मुलाकात की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा है कि भारत मंगोलिया के साथ रणनीतिक साझेदारी और सुदृढ तथा अधिक व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंगोलिया में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे ओम बिड़ला ने उलानबटोर में राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख से मुलाकात की। ओम बिडला ने इस बात को रेखांकित किया कि बौद्ध धर्म की साझा गौरवशाली विरासत दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करती है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगोलिया यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों को काफी मजबूत किया था। ओम बिडला ने मंगोलिया के आर्थिक विकास में भारत को भरोसेमंद भागीदार बताते हुए कहा कि मंगोलिया में तेल शोधन परियोजना भारत द्वारा विदेश में शुरू की गई सबसे बड़ी परियोजना है।

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ने मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन-एर्डेन लवसन्नामसराय से भी भेंट की। मंगोलिया की संसद के अध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ने दोनों देशों के बीच सहयोग और संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान की स्वस्थ परंपरा का स्‍मरण किया। उन्होंने मंगोलिया संसद का भी दौरा किया और सदन की कार्यवाही का अवलोकन किया।

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

8 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

9 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

9 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

9 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.