भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि इंडी-गठबंधन के पास स्पष्ट दृष्टिकोण और विश्वसनीयता का अभाव है और उनका आपसी मतभेद सबके सामने है। आज बिहार में नवादा के कुंती नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता उनकी गारंटी से डरते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना और विकास को बाधित करना चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने जनता से अब तक किए गए वायदे पूरे किए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और अन्य विपक्षी दल देश को तोड़ना चाहते हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि संविधान पूरे देश में एकरूपता से लागू हो। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी घोषणा-पत्र को तुष्टिकरण का दस्तावेज बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्ष के दौरान, अनुच्छेद-370 और तीन तलाक जैसे कार्य, उनकी गारंटी के प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि पांच सौ वर्ष बाद राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है, जिसका कांग्रेस ने हमेशा विरोध किया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और घटक दलों के नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। एक सप्ताह के दौरान बिहार में प्रधानमंत्री की यह दूसरी चुनाव रैली थी। इससे पहले 4 अप्रैल को उन्होंने जमुई निर्वाचन क्षेत्र से राज्य में एनडीए के चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया था। नवादा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ पार्टी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी. पी. ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को गया, औरंगाबाद और जमुई के साथ नवादा संसदीय सीट के लिए भी मतदान होगा।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment