Categories: News-Headlines

नरेंद्र मोदी ने बिहार के नवादा में चुनावी रैली को सम्‍बोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि इंडी-गठबंधन के पास स्पष्ट दृष्टिकोण तथा विश्वसनीयता का अभाव है और उनका आपसी मतभेद सबके सामने है। आज बिहार में नवादा के कुंती नगर में आज जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता उनकी गारंटी से डरते हैं। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष भ्रष्‍टाचार को बढावा और विकास को बाधित करना चाहता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने जनता से अब तक किए गए सभी वायदे पूरे किए हैं।

मोदी ने कश्‍मीर में 370 खत्‍म करने की गारंटी दी थी। नतीजा क्‍या हुआ 370 गई की नहीं गई। मोदी ने तीन तलाक को खत्‍म करने कीं गारंटी दी थी नतीजा क्‍या हुआ तीन तलाक जैसी महिला विरोधी कुप्रथा खत्‍म हो गई। मोदी ने गारंटी दी थी कि अयोध्‍या में राम लला का भव्‍य मंदिर बनेगा। आज अयोध्‍या में भव्‍य राम मंदिर का शिखर आसमान छू रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और घटक दलों के नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। एक सप्ताह के दौरान बिहार में प्रधानमंत्री की यह दूसरी चुनाव रैली थी। इससे पहले 4 अप्रैल को उन्‍होंने जमुई निर्वाचन क्षेत्र से राज्य में एनडीए के चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया था। नवादा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्‍ठ पार्टी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी. पी. ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर को उम्‍मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को गया, औरंगाबाद और जमुई के साथ नवादा संसदीय सीट के लिए भी मतदान होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

6 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.