भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। सोशल मीडिया के एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत-भूटान के अद्भुत और अनुकरणीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर गर्मजोशी पूर्ण और सकारात्मक चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे विकास के लिए भूटान नरेश के दृष्टिकोण और भूटान के लोगों के कल्याण को काफी महत्व देते हैं।
भूटान नरेश की भारत की आठ दिन की यात्रा इस महीने की तीन तारीख से शुरू हुई है। असम की दो दिन की यात्रा संपन्न करने के बाद भूटान नरेश रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। इसके बाद वे महाराष्ट्र भी जाएंगे।भारत और भूटान मित्रता और सहयोग के अदभुत संबंधों को साझा करते हैं। इस संबंध का आधार आपसी समझ और परस्पर विश्वास है। यह यात्रा दोनों पक्षों को संपूर्ण द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने का एक अवसर प्रदान करेगी। इस यात्रा से विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय द्विवपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment