Categories: News-Headlines

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान जारी

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है। इनमें से अधिकांश माओवाद प्रभावित क्षेत्र हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, स्‍वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सषस्त्र बलों के साथ ही डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और बस्तर फाइटर्स की टुकड़ियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। बस्तर संभाग के करीब 600 संवेदनशील मतदान केन्द्रों में तीन स्तर का सुरक्षा घेरा बनाया गया है। वहीं, 156 अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों में पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टरों के माध्यम से पहुंचाया गया है। बस्तर संभाग में हर जिले में कम से कम 5 ऐसे मतदान केन्द्र हैं, जहां महिला कमांडो को तैनात किया गया है। माओवादियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरां की मदद ली जा रही है।

नारायणपुर से भाजपा उम्मीदवार केदार कश्यप ने अपना मतदान किया

नारायणपुर से भाजपा उम्मीदवार केदार कश्यप ने अपना मतदान किया। नारायणपुर से भाजपा उम्मीदवार केदार कश्यप ने कहा, “प्रदेश के 20 विधानसभा में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है और लगातार सुबह से मतदाताओं की भीड़ साबित करती है छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार को हटाना है। जिन उद्देश्यों के साथ छत्तीसगढ़ को बनाया गया था, उन उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। कांग्रेस ने लगातार भ्रष्टाचार किया है।”

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.