सुबह 9 बजे तक छत्तीसगढ़ में 9.93% और मिजोरम में 12.80% मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के और मिजोरम में एक ही चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के 20 निर्वाचन क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। माओवाद से प्रभावित 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे प्राप्त हुआ, जबकि शेष 10 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ।
मिजोरम में 40 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे समाप्त होगा। चार लाख 39 हजार 26 महिलाओं सहित आठ लाख 57 हजार से अधिक मतदाता एक सौ 74 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। सत्तारूढ मिजो नेशनल फ्रंट, इंडियन नेशनल कांग्रेस और जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने सभी सीटों के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी 23 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड रही है। आम आदमी पार्टी ने चार विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं। 27 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment