विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और मलेशिया के विदेश मंत्री डॉ. जाम्ब्री अब्दुल कादिर आज नई दिल्ली में छठी भारत-मलेशिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। संयुक्त आयोग की बैठक में राजनीतिक, रक्षा, सुरक्षा, आर्थिक, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति, पर्यटन तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में उन्नत रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। दोनों पक्ष आपसी हित के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।
भारत और मलेशिया के वरिष्ठ अधिकारियों की कल नई दिल्ली में बैठक हुई। इसकी सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार और मलेशिया के विदेश मंत्रालय में उप महासचिव अहमद रोज़ियान अब्द गनी ने की। दोनों पक्षों ने भारत-मलेशिया संयुक्त आयोग की छठी बैठक से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा की। मलेशिया के विदेश मंत्री का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलने का कार्यक्रम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment