Categories: News-Headlines

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर निश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्‍ध करने के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर निश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्‍ध हों। जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर सुविधाओं के समन्वय और पर्यवेक्षण के लिए एक वरिष्ठ कार्यालय को नोडल अधिकारी के रूप में चिन्हित करने को कहा गया है।

आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, वेटिंग शेड, शौचालय और रोशनी की पर्याप्‍त व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। कर्मचारियों और मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर ग्राम स्तर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता के साथ पर्याप्त संख्या में मेडिकल किट और प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध रहेंगे। पैरामेडिकल स्‍टाफ का एक सदस्‍य प्रत्येक सचल गश्ती इकाई और सेक्टर अधिकारियों के साथ वाहन में मौजूद रहेगा। ये गश्ती इकाइयां प्रत्‍येक मतदान केंद्र पर हर घंटे में एक बार जाएंगी।

आयोग ने कहा कि दिव्‍यांगों और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर उचित ढलान वाले रैंप लगाए जाएंगे। दिव्‍यांगों और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की सुविधा होगी। मतदाताओं को उनके मतदान केंद्र संख्‍या का पता लगाने और मतदाता सूची में नाम ढूंढने में सहायता के लिए मतदाता सहायता बूथ स्थापित किए जाएंगे।

मतदाताओं की कतार का प्रबंधन करने के लिए एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स और गाइड के स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। मतदान केंद्रों पर पुरुष, महिला, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग-अलग तीन कतारें होंगी। आयोग ने निर्देश दिया है कि वरिष्ठ नागरिकों, दृष्टिबाधित और दिव्‍यांग मतदाताओं को मतदान के दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए मुफ्त पास प्रदान किये जाएं। मतदाताओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए प्रशिक्षित परिचारिका के साथ क्रेच की उचित व्यवस्था करने को कहा गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

2 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

3 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

6 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.